राजीव गांधी

 

 


20 अगस्त 1944

मुम्बई में जन्म।

1960

दून स्कूल देहरादून से सीनियर केम्ब्रिज पास किया।

1962

उच्च शिक्षा के लिए यू0के0 प्रस्थान।

1963

मैकेनिकल इंजीनियरिंग हेतु ट्रिनीटी कालेज, केम्ब्रिज में प्रवेश किया।

1965

केम्ब्रिज में सोनिया गांधी जी से मुलाकात।

1968

सोनिया जी से विवाह।

मई 1968

इंडियन एयर लाइन्स में पायलट के रूप में नियुक्ति।

11 मई 1981

राजनीति में प्रवेश - कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य बने।

15 जून 1981 

अमेठी से लोकसभा के सदस्य चुने गये।

2 फरवरी 1983

कांग्रेस के महासचिव नियुक्त किये गये।

31 अक्टूबर 1984

अपनी माता श्रीमती इन्दिरा गांधी, जो उस समय भारत की प्रधानमंत्री थीं, की हत्या के पश्चात्‌ भारत के प्रधानमंत्री बने।

नवम्बर  1984

उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से सभा में वापस आई।

31 दिसम्बर 1984

दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण।

24 जुलाई 1985 

असम समस्या के समाधान हेतु मेमोरेन्डम ऑफ सेटलमेन्ट पर हस्ताक्षर किये।

15 दिसम्बर 1985

'बेयोन्ड वौर फाउन्डेशन' से 'बेयोन्ड वौर अवार्ड' मिला।

4 अगस्त 1986

कामनवेल्थ शीर्ष सम्मेलन लन्दन में भाग लिया।

8 अगस्त 1986

मैक्सिको में 'शान्ति एवं निःशस्त्रीकरण' पर 6 देशों की शिखर वार्ता में भाग लिया।

1 सितम्बर 1986

गुटनिरपेक्ष शिखरवार्ता हरारे में भाग लिया।

10 सितम्बर 1986

निकारागुआ के सर्वोच्च सम्मान ''अगस्तों सीजर सेनडीनी आर्डर'' से सम्मानित किये गये।

29 जुलाई 1987 

श्रीलंका के साथ संधि पर हस्ताक्षर किये।

नवम्बर 1989

लोकसभा में विपक्ष के नेता चुने गये।

21 मई 1991

श्री पेरुम्बदूर (तमिलनाडु) में पार्टी का चुनाव प्रचार करते हुए उनकी हत्या की गई।

24 मई 1991

अन्तिम यात्रा - उनका दाह संस्कार हुआ।

17 जून 1991

भारत के सर्वोच्च सम्मान ''भारत रत्न'' से मरणोपरान्त सम्मानित किये गये।

6 जुलाई 1991

सोनिया गांधी जी ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी के नाम पर सम्मान लिया।

   
   

 

 

 
जीवन परिचय
भाषण
चित्रण
स्क्रीनसेवर

Sitemap              Search              Feedback

© Copyright AICC 2008 | Privacy policy. Best viewed with IE 4 + browsers at 1024 X 768 resolution.