|
चुनाव
2009
कांग्रेस
अध्यक्ष
का
भाषण
जनसभा
करीमनगर-आंध्र
प्रदेश
7
अप्रैल,
2009
आज मैं
चुनाव के
दौरे पर
आपके बीच
आयी हूं।
आपसे कांग्रेस
के लिए
जनादेश मांगने
आयी हूं।
आपको फ़ैसला
करना है,
कि अगले
पांच सालों
के लिए
भारत को
किस दिशा
में ले
जाना चाहते
हैं। फ़ैसला
करने से
पहले आप
हमारे कुछ
सवालों को
अपने दिल
में ज़रूर
रखें। जैसे
किः
देश को
आज़ाद किसने
करवाया? कांग्रेस
ने।
पूरे देश
में उद्योगों,
कारखानों,
बड़े-बड़े बांध,
नहरों का
निर्माण, Thermal
Power Station किसने
लगाए? कांग्रेस
ने।
हरित-क्रांति
किसने चलायी?
कांग्रेस
ने।
दलित, आदिवासी
को आरक्षण
किसने दिया?
कांग्रेस
ने।
देश के
बैंकों का
राष्ट्रीयकरण
किसने किया।
कांग्रेस
ने।
देश के
दुश्मनों
को हरा
कर दुनिया
का नक्शा
किसने बदल
डाला? कांग्रेस
ने।
गांव-गांव
में टेलीफ़ोन,
जगह-जगह कम्प्यूटर
के सपने
को किसने
सच बनाया?
कांग्रेस
ने।
Information
Technology
की क्रांति
किसने किया?
कांग्रेस
ने।
पंचायत-राज
संस्थाओं
में महिलाओं
को नेतृत्व
का मौक़ा
किसने दिया?
कांग्रेस
ने।
किस पार्टी
के नेताओं
ने देश
के लिए
अपने प्राणों
को न्यौछावर
किया? कांग्रेस
के।
क्या देश
में कोई
दूसरी पार्टी
है, जिसने
इस तरह
की उपलब्धियां
हासिल की
हों? नहीं।
इसी तरह
जब से केंद्र
में डॉ0
मनमोहन सिंह
जी के नेतृत्व
में हमारी
सरकार बनी,
उसने तमाम
ऐतिहासिक
योजनाओं और
कार्यक्रमों
की शुरुआत
की, मिसाल
के तौर
पर देश
भर में
राष्ट्रीय
ग्रामीण रोज़गार
गारंटी योजना
लागू किया।
किसान भाइयों
के इकहत्तर
हज़ार करोड़
रुपये के
कर्ज़ माफ़
किए और
उनकी उपज
का मूल्य
इतना बढ़ाया,
जितना पहले
कभी नहीं
बढ़ा। सरकारी
स्कूलों में
पंद्रह करोड़
बच्चों को
दोपहर का
भोजन मिल
रहा है।
अक्लियतों
के उत्थान
के लिए
पहली बार
अलग से
मंत्रालय
बनाने के
साथ ही
सच्चर कमेटी
की सिफ़ारिशें
लागू हो
रही हैं।
उनके बच्चे,
दलितों, आदिवासियों
और पिछड़े
वर्ग के
बच्चों ख़ासकर
लड़कियों को
Scholarship
दी जा रही
है। दूसरे
पिछड़े वर्गों
के नौजवानों
को उच्च
शिक्षा के
लिए आरक्षण
लागू किया।
महिलाओं के
हित में
तमाम योजनाएं
शुरू की
हैं। असंगठित
क्षेत्र के
मज़दूरों के
लिए कानून
पास किया।
भारत-निर्माण
के माध्यम
से गांवों
और जवाहरलाल
नेहरू शहरी
नवीनीकरण
मिशन के
माध्यम से
शहरों का
बुनियादी
ढांचा मज़बूत
किया जा
रहा है।
परमाणु करार
किया, जिससे
गांव-गांव,
घर-घर में
बिजली पहुंचे
और तेज़ी
से विकास
हो।
जहां तक
तेलंगाना
का सवाल
है, मुख्यमंत्री
ने विधान-सभा
में बयान
दिया है,
और कांग्रेस
पार्टी ने
भी कहा
है, कि
तेलंगाना
राज्य के
सवाल पर
हमें कोई
आपत्ति नहीं
है और इस
मुद्दे को
हम प्राथमिकता
के आधार
पर देखेंगे।
आज वही
TDP के
लोग तेलंगाना
के सबसे
बड़े वकील
होने के
दावे कर
रहे हैं,
जिन्होंने
दस साल
तक शासन
में रहने
के बावजूद
तेलंगाना
के लिए
कुछ भी
नहीं किया।
आप देख
रहे हैं,
कि कांग्रेस
की कोशिशों
से कितनी
सिंचाई परियोजनाएं,
IIT और
BITS जैसी
नयी शिक्षा
संस्थाएं
आपके तेलंगाना
में शुरू
हुई हैं।
आपके यहां
बुनकरों की
संख्या बहुत
है। इसलिए
उनकी तक़लीफ़ों
को देखकर
हमारी सरकार
ने Handloom
उद्योगों
को विकसित
करने के
लिए 'महात्मा
गांधी बुनकर
बीमा योजना'
का विस्तार
किया है।
पचास साल
से ज़्यादा
उम्र के
बुनकरों को
पेंशन शुरू
की गयी
है। Artisan Credit Cards
दिऐ गये
हैं। ज़रूरत
मंदों को
मुफ़्त राशन
दिया गया
है। बुनकर
भाइयों की
और मदद
करने के
लिए ज़िले
भर में
Handloom
Complex
बनाए जा
रहे हैं।
यहां अच्छी
स्वास्थ्य
सुविधाओं
की ज़रूरत
भी है।
हमारा वादा
है, कि
'राष्ट्रीय
ग्रामीण स्वास्थ्य
मिशन' का
विस्तार करते
हुए ग़रीबी
रेखा के
नीचे वाले
हर परिवार
को स्वास्थ्य
बीमा प्रदान
किया जाएगा।
कॉलेज में
पढ़ने वाले
नौजवानों
को वजीफ़े
और कर्ज़
उपलब्ध कराए
जाएंगे। 'राष्ट्रीय
कौशल विकास
कार्यक्रम'
चलाया जाएगा,
जिससे ज़्यादा
से ज़्यादा
नौजवान कोई
हुनर सीख
कर आत्म-निर्भर
हो सकें।
हम दलितों,
आदिवासियों,
पिछड़ों और
अल्पसंख्यकों
को ताक़त
देने के
लिए विशेष
कार्यक्रम
चलाते रहे
हैं और
चलाते रहेंगे।
हमें अपने
कामों पर
और इरादों
पर भरोसा
है।
भारत की
तेज़ रफ्तार
और तरक़्की
से परेशान
लोग हमारे
रास्ते में
आतंकवाद के
ज़रिए रुकावटें
पैदा करने
पर आमादा
हैं। हम
हर चुनौती
से, हर
तरह के
आतंकवाद से
सख़्ती और
सूझ-बूझ के
साथ निपटेंगे।
कुछ ऐसे
लोग डॉ0
मनमोहन सिंह
पर उल्टे-सीधे
इल्ज़ाम लगा
रहे हैं,
जो खुद
जब सरकार
में थे,
तब आतंकवादी
संसद-भवन पर
हमले के
साथ ही,
एक के बाद
एक हमले
कर रहे
थे, आतंकवादियों
का मुक़ाबला
उन्होंने
किस तरह
किया? जो
आतंकवादी
हमारी जेलों
में बंद
थे, उन्हें
निकालकर मेहमानों
की तरह
कंधार ले
जाकर सुरक्षित
पहुंचाया।
आप सबको
यह भी याद
होगा, कि
उस समय
देश का
गृहमंत्री
और उप-प्रधानमंत्री
कौन था?
वही व्यक्ति
आज हमारे
ऊपर आतंकवाद
के ख़िलाफ़
कमज़ोरी का
आरोप लगा
रहे हैं।
हमने
कमज़ोरी दिखाया?
अभी हाल
में मुंबई
में जो
आतंकवादी
हमला हुआ,
हमारी सरकार
ने इतना
दबाव बनाया,
कि हमारे
पड़ोसी देश
को सच मानना
पड़ा, कि
ये आतंकवादी
उन्हीं के
देश के
हैं।
बहनो
और भाइयो,
आपके सामने
हमारी केंद्र
सरकार और
हमारे मुख्यमंत्री
का काम
भी है और
विरोधियों
BJP-TDP,
पहला मोर्चा,
दूसरा मोर्चा,
तीसरा मोर्चा
जिन्होंने
आपको बार-बार
धोखा दिया
है, का
भी। फ़ैसला
आपके हाथ
में है।
मुझे पूरा
भरोसा है,
कि एक बार
फिर आप
कांग्रेस
के हाथ
से हाथ
मिलाकर चलेंगे
और देश
को विकास
की राह
पर ले जाने
के लिए
कांग्रेस
को पहले
से भी ज़्यादा
मज़बूती देंगे।
आपका एक-एक
वोट हाथ
के निशान
को मिलेगा।
इन्हीं शब्दों
के साथ
मैं आप
सबको दूर-दूर
से इस सभा
में आने
के लिए
धन्यवाद देती
हूं।
जय-हिंद।
|