|
चुनाव
2009
कांग्रेस
अध्यक्ष
का
भाषण
जनसभा
इटानगर-अरुणाचल
13
अप्रैल,
2009
बुजुर्गो,
बहनो और
भाइयो,
कुछ ही
दिनों में
आपको लोक-सभा
के लिए
जनादेश देना
है। इसी
सिलसिले में
कुछ बातें
करने मैं
आज आपके
बीच आयी
हूं। इस
सुंदर प्रदेश
से मेरे
परिवार का,
कांग्रेस
पार्टी का
और मेरा
भी हमेशा
ख़ास लगाव
रहा है।
जवाहरलाल
नेहरू, इंदिरा
जी और राजीव
जी सभी
ने अरुणाचल
प्रदेश के
विकास में
महत्वपूर्ण
भूमिका निभायी
है।
नेहरू जी
की दूर-दर्शी
नीति के
कारण सारे
देश के
साथ-साथ अरुणाचल
के आदिवासी
भाइयों को
भी अवसर
मिला, कि
वे अपनी
संस्कृति
और परंपरा
की विशेषताओं
के विकास
की धारा
में आगे
बढ़ें। इंदिरा
जी ने अरुणाचल
प्रदेश को
केंद्र-शासित
प्रदेश बनाकर
विकास के
विशेष अवसर
पैदा किए
और राजीव
जी ने इसे
पूर्ण राज्य
का दर्ज़ा
देकर इसके
पूर्ण विकास
के द्वार
खोल दिए।
कांग्रेस
पार्टी ने
इस क्षेत्र
को हमेशा
ख़ास महत्व
दिया है।
लेकिन उन्नीस
सौ छियानबे
से दो हज़ार
चार के
बीच जब
केंद्र में
ग़ैर-कांग्रेसी
सरकारें थीं,
उस वक्त
इस क्षेत्र
की उपेक्षा
हुई। लेकिन
दो हज़ार
चार में
कांग्रेस
के नेतृत्व
में केंद्र
सरकार बनते
ही हमने
इस क्षेत्र
के विकास
के लिए
कई महत्वपूर्ण
योजनाएं बनाईं।
हमारे लिए
अरुणाचल प्रदेश
कितना महत्वपूर्ण
है, हम
कितना ध्यान
देते हैं
इस क्षेत्र
के विकास
पर, इसका
अंदाज+ा आप
इसी बात
से लगा
सकते हैं,
कि स्वयं
प्रधानमंत्री
डॉ0 मनमोहन
सिंह जी
ने तीन
दिन तक
इस प्रदेश
का दौरा
किया और
चौबीस हज़ार
करोड़ रुपये
की परियोजनाओं
की घोषणा
की।
अरुणाचल प्रदेश,
जहां सबसे
पहले सूरज
उगता है,
सारे देश
को रोशनी
देने से
पहले, सूरज
जिस राज्य
से होकर
गुज़रता है,
वहां के
लोगों के
घरों में
अंधेरा क्यों
रहेगा? यहां
के लोगों
के घरों
में बिजली
न हो, यह
हमें मंजूर
नहीं था।
इसीलिए हमारी
केंद्र सरकार
ने सभी
गांवों में,
बिजली पहुंचाने
के लिए
पांच सौ
पचास करोड़
रुपये की
योजना मंजूर
की। इससे
पहले आपके
यहां बिजली
की भारी
कमी थी।
हमारी केंद्र
सरकार ने
तेइस मेगावाट
की विद्युत
परियोजना
भी मंजूर
की। इस
क्षेत्र को
देश के
बाक़ी हिस्सों
से जोड़ने
के लिए,
हमने हवाई
सेवाओं के
विकास पर
विशेष ध्यान
दिया। इसके
अलावा सड़क
यातायात को
मज़बूत करने
के लिए
पूरे अरुणाचल
में एक
हज़ार आठ
सौ चालीस
किलोमीटर
लंबा भ्पहीूंल
बनाया गया।
सभी जि+ला
मुख्यालयों
को आपस
में जोड़ा
गया।
इतना ही
नहीं आप
लोगों की
इस क्षेत्र
को रेल
से जोड़ने
की मांग
बहुत समय
से थी।
हमने आप
सबकी भावनाओं
को ध्यान
में रखकर
इटानगर को
रेल मार्ग
से जोड़ने
का ऐतिहासिक
क़दम उठाया
है।
लेकिन अगर
पूछा जाए
भाजपा और
दूसरी पार्टियों
से कि उन्होंने
अपने समय
में इस
क्षेत्र के
विकास के
लिए क्या
किया है?
वे तो बस
आलोचना करने
के सिवाय
कुछ नहीं
जानते। वे
अपने निजी
स्वार्थ पूरे
करना जानते
हैं।
सचाई
यह है,
कि विकास
से लेकर
सामाजिक सद्भावना
तक, देश
की सुरक्षा
से लेकर
सभी वर्गों
के हितों
के मामले
में हमारी
सरकार ने
पिछले पांच
साल में
ऐतिहासिक
काम किए
हैं।
आज देश
में प्रगति
और खुशहाली
का माहौल
है। विकास
का फ़ायदा
सबको मिले,
विकास में
सबकी भागीदारी
हो, इसके
लिए हमारी
सरकार ने
'भारत-निर्माण
कार्यक्रम'
योजना शुरू
की है।
इसके ज़रिए
गांव-गांव
में और
जवाहरलाल
नेहरू शहरी
नवीनीकरण
मिशन के
ज़रिए शहरों
में बुनियादी
सुविधाएं
पहुंचानी
हैं। स्वास्थ्य
और शिक्षा
मिशन शुरू
हुए हैं।
छठे वेतन
आयोग की
सिफ़ारिशें
लागू करके
कर्मचारियों
के हितों
का ध्यान
रखा है।
राष्ट्रीय
ग्रामीण रोज़गार
कानून बनाकर
रोज़गार के
अधिकार को
कानूनी रूप
दिया है।
इसके माध्यम
से देश
में चार
करोड़ लोगों
को रोज़गार
मिला है,
जिसमें चौंतीस
हज़ार अरुणाचल
के हैं।
नयी सदी
नौजवानों
की है।
आज हमारे
देश में
सत्तर प्रतिशत
लोग पैंतीस
साल से
कम उम्र
के हैं।
हम उनके
सपनों को
पूरा करना
चाहते हैं।
युवाओं के
लिए शिक्षा
और रोज़गार
के क्षेत्र
में हम
हर संभव
कोशिश कर
रहे हैं।
इस प्रदेश
की शिक्षा
को विश्व
के स्तर
का बनाने
के लिए
लम्बे समय
तक यहां
के लोग
मांग कर
रहे थे,
कि राजीव
गांधी विश्वविद्यालय
को केन्द्रीय
दर्ज़ा मिले।
मुझे खुशी
है, कि
सिर्फ़ इस
विश्वविद्यालय
को केन्द्रीय
दर्ज़ा ही
नहीं दिया,
बल्कि छम्त्प्ैज्
जैसा महत्वपूर्ण
तकनीकी संस्थान
भी बनाया।
हमारी सरकार
ने अरुणाचल
प्रदेश के
विकास की
एक मज़बूत
नींव रख
दी है।
अब इसे
और मज़बूत
बनाना है।
आज ज़रूरत
है, देश
और दुनिया
के साथ
क़दम से
क़दम मिलाकर
चलने की।
विकास करना
है, नौजवानों
के सपने
पूरे करने
हैं, तो
कांग्रेस
के हाथ
का साथ
देना है।
सिर्फ़ कांग्रेस
पार्टी आपको
एक मज़बूत,
एक स्थिर
सरकार दे
सकती है।
आप जानते
हैं, कि
हमारे प्रधानमंत्री
डॉ0 मनमोहन
सिंह जी
में अनुभव
है, योग्यता
है, साफ़-सुथरी
छवि है,
तो मैं
समझती हूं,
कि देश
के लिए
सबसे अच्छे
प्रधानमंत्री
बनेंगे।
मैं इसी
के लिए
आपका समर्थन
और सहयोग
मांगने आयी
हूं। अरुणाचल
प्रदेश की
जनता ने
हमेशा देश
हित में
निर्णय लिया
है। इसलिए
मुझे विश्वास
है, कि
चुनाव के
दिन आप
अपना एक-एक
वोट कांग्रेस
के उम्मीदवारों
को देकर
उन्हें भारी
बहुमत से
जिताएंगे
और केंद्र
में एक
मज़बूत और
स्थायी सरकार
बनाने में
अपना योगदान
देंगे।
इन्हीं शब्दों
के साथ
आप सबको
इस सभा
में आने
के लिए
धन्यवाद देती
हूं।
जय-हिंद।
|