|
चुनाव
2009
कांग्रेस
अध्यक्ष
का
भाषण
जनसभा
फ़ैज़ाबाद-उत्तर
प्रदेश
19
अप्रैल,
2009
बुजुर्गो,
बहनो और
भाइयो,
आप सबके
साथ मिलकर
मर्यादा पुरुषोत्तम
भगवान राम
की इस पवित्र
भूमि को
मैं प्रणाम
करती हूं।
आज मैं
चुनाव के
मौक़े पर
आपके बीच
आयी हूं।
कांग्रेस
के लिए
जनादेश मांगने
आयी हूं।
आपको फ़ैसला
करना है,
कि अगले
पांच सालों
के लिए
भारत को
किस दिशा
में ले
जाना चाहते
हैं। फ़ैसला
करने से
पहले ज़रूरी
यह है,
कि आज़ादी
से लेकर
नये भारत
के निर्माण
तक आप हमारे
और हमारे
विरोधियों
के कामों
को अपने
दिल में
ज़रूर रखें।
कांग्रेस
ने देश
को आज़ाद
करवाया। पूरे
देश में
उद्योगों,
कारखानों,
बड़े-बड़े पुल,
बांध, बिजली-घर,
नहरों का
निर्माण किया।
दलितों, आदिवासियों
को कानूनी
तौर पर
आरक्षण दिया।
हरित-क्रांति
लाकर देश
को अनाज
के मामले
में मज़बूत
किया। LIC
जैसी संस्था
की स्थापना
की, देश
के बैंकों
का राष्ट्रीयकरण
किया। देश
के दुश्मनों
को हरा
कर दुनिया
का नक्शा
बदल डाला।
पंचायत-राज
संस्थाओं
में महिलाओं
को तैंतीस
प्रतिशत आरक्षण
देकर नेतृत्व
का मौक़ा
दिया। नौजवान
देश के
निर्माण में
भागीदारी
कर सकें,
इसके लिए
अठारह साल
के युवाओं
को वोट
का अधिकार
दिया। गांव-गांव
में टेलीफ़ोन,
जगह-जगह और
स्कूलों में
कम्प्यूटर
के सपने
को सच बनाया।
इसी तरह
जब से केंद्र
में डॉ0
मनमोहन सिंह
जी के नेतृत्व
में हमारी
सरकार बनी,
उसने तमाम
ऐतिहासिक
योजनाओं और
कार्यक्रमों
की शुरुआत
की, मिसाल
के तौर
पर देश
भर में
राष्ट्रीय
ग्रामीण रोज़गार
गारंटी योजना
लागू किया।
किसान भाइयों
के पैंसठ
हज़ार करोड़
रुपये के
कर्ज़ माफ़
किए और
उनकी उपज
का मूल्य
इतना बढ़ाया,
जितना पहले
कभी नहीं
बढ़ा। स्कूलों
में पंद्रह
करोड़ बच्चों
को दोपहर
का भोजन
मिल रहा
है। अक्लियतों
के उत्थान
के लिए
भी काम
कर रहे
हैं, पहली
बार अलग
से मंत्रालय
बनाने के
साथ ही
सच्चर कमेटी
की सिफ़ारिशें
लागू हो
रही हैं।
दलितों, आदिवासियों
और पिछड़े
वर्ग के
बच्चों को
वजीफ़ा दिया
जा रहा
है। स्वयं
सहायता समूहों
के द्वारा
मेरी प्यारी
बहनों को
आत्म-निर्भर
बनाया जा
रहा है।
स्वास्थ्य
मिशन शुरू
हुए, 'आशा'
कार्यकर्ताओं
की भर्ती
की गयी।
आंगनवाड़ी
कार्यकर्ताओं
का मानदेय
बढ़ाने जैसे
काम हैं।
भारत-निर्माण
के माध्यम
से गांवों
और जवाहरलाल
नेहरू शहरी
नवीनीकरण
मिशन के
माध्यम से
शहरों का
बुनियादी
ढांचा मज़बूत
किया जा
रहा है।
परमाणु करार
किया, जिससे
गांव-गांव,
घर-घर में
बिजली पहुंच
जाए, तेज़ी
से विकास
हो।
एक तरफ़
कांग्रेस
है, जिसने
सबको साथ
लेकर विकास
का रास्ता
अपनाया है,
तो दूसरी
तरफ़ ऐसे
लोग हैं,
जो अपने
निजी स्वार्थ
के लिए,
जात-पांत, धर्म
और संप्रदाय
के नाम
पर समाज
में ज़हर
फैलाकर लोगों
को आपस
में लड़ाने
की राजनीति
कर रहे
हैं, नफ़रत
की राजनीति
कर रहे
हैं, हमारे
इस देश
की गंगा-जमुनी
संस्कृति
को नष्ट
कर रहे
हैं। इतना
ही नहीं,
अगर इस
रास्ते से
भी सत्ता
तक नहीं
पहुंचते हैं,
तो तरह-तरह
के मोर्चे
बना रहे
हैं, आप
बताएं क्या
ऐसे मोर्चे
के कुछ
सिद्धांत,
नीति और
दृष्टि है?
एक ही मकसद
है, किसी
भी तरह
सत्ता तक
पहुंचने का।
आज जहां
हमें सीमापार
से आने
वाले आतंकवाद
का मुक़ाबला
करना है,
वहीं फ़िरकापरस्त
ताक़+तों का
भी। इनका
मुक़ाबला हमें
एक होकर,
सबको मिलकर
करना है।
आज भाजपा
के जो नेता
आतंकवाद से
लड़ने की
बातें करते
हैं, मज़बूत
नेता की
बातें करते
हैं, उनके
शासन-काल में
क्या हुआ
था, देशवासी
भूले नहीं
हैं, उन्हें
सब याद
है। शायद
उनके लिए
मज़बूत नेता
उसे कहते
हैं, जिनके
गृहमंत्री
और उप-प्रधानमंत्री
रहते हुए
हमारी संसद्
के अलावा
एक के बाद
एक आतंकवादी
हमले हुए,
और जो पकड़े
गये ख़तरनाक
आतंकवादियों
को जेल
से निकाल
कर मेहमान
की तरह
कंधार भेज
सकता हो।
देशवासी यह
भी जानते
हैं, कि
इंदिरा जी
और राजीव
जी जैसे
कांग्रेस
के महान्
नेताओं ने
देश की
एकता के
लिए अपने
प्राणों तक
का बलिदान
किया है।
आतंकवाद के
ख़िलाफ़ लड़ाई
के बारे
में हमें
किसी के
Certificate
की ज़रूरत
नहीं है।
हमारा देश
अनेकता में
एकता का
देश है,
हमें सबको
साथ लेकर
चलना है।
जिन्हें कम
अवसर मिले
हैं, उन्हें
अवसर देने
हैं। इसीलिए
हमने समाज
के सभी
वर्गों के
उत्थान के
लिए काम
किया है।
जबकि यहां
ग़ैर-कांग्रेसी
सरकारों की
उपेक्षा के
कारण बेरोज़गारी
बढ़ी है,
बिजली की
कमी है,
नये उद्योग
लगाना तो
दूर रहा,
जो उद्योग
कांग्रेस
के ज़माने
में लगे
थे, वह
भी एक के
बाद एक
बंद हो
रहे हैं।
केंद्र सरकार
ने अपनी
तमाम योजनाओं
के लिए
दूसरे राज्यों
की तरह
उत्तर प्रदेश
को भी हज़ारों-हज़ारों
करोड़ रुपये
दिए, जिससे
वह लागू
हो सकें,
प्रदेश का
विकास हो
और जनता
को उसका
फ़ायदा मिले।
लेकिन प्रदेश
सरकार ने
उन पैसों
का कहां
इस्तेमाल
किया, यह
खुद आप
उसी से
पूछिए।
पिछले दो
दशको में
ग़ैर-कांग्रेसी
पार्टियों
ने अपनी
संकीर्ण राजनीति
के लिए
इस महान्
प्रदेश को
जिस दशा
में पहुंचा
दिया है,
उसे देखकर
तक़लीफ़ होती
है।
देश इस
तरह नहीं
चलता, देश
इस तरह
आगे नहीं
बढ़ता। देश
की शक्ति
के लिए,
राजनीतिक
स्थिरता के
लिए, मज़बूत
सरकार चाहिए,
दूर-दर्शी
नेतृत्व चाहिए,
अनुभव, योग्यता
और ईमानदारी
चाहिए।
यह
सब कांग्रेस
पार्टी में
हैं, डॉ0
मनमोहन सिंह
जी में
है।
इसलिए मेरा
निवेदन है
कि चुनाव
के दिन
अपना एक-एक
वोट कांग्रेस
को देकर
निर्मल खत्री
जी और हमारे
सभी उम्मीदवारों
को भारी
बहुमत से
जिताकर, केंद्र
में एक
स्थायी, मज़बूत
और
Secular सरकार
बनाने में
अपनी भूमिका
निभाएं।
इन्हीं शब्दों
के साथ
मैं आप
सबको दूर-दूर
से इस सभा
में आने
के लिए
धन्यवाद देती
हूं।
जय-हिंद।
|