|
चुनाव
2009
कांग्रेस
अध्यक्ष
का
भाषण
जनसभा
बनारपाल
(उड़ीसा)
18
अप्रैल,
2009
बुजुर्गो,
बहनो और
भाइयो,
इस ऐतिहासिक
नगर में
आप सबके
बीच आकर
मुझे खुशी
हो रही
है।
आपके यहां
विधान-सभा
के साथ
ही देश
भर में
लोकसभा के
लिए चुनाव
हो रहे
हैं। यह
एक राष्ट्रीय
चुनाव हैं।
इस मौक़े
पर आज मैं
आपके बीच
आयी हूं।
आपसे प्रदेश
और केंद्र
में कांग्रेस
के लिए
जनादेश मांगने
आयी हूं।
आपको फ़ैसला
करना है,
कि अगले
पांच सालों
के लिए
प्रदेश को
और देश
को किस
दिशा में
ले जाना
चाहते हैं।
फ़ैसला करने
से पहले
आज़ादी से
लेकर नये
भारत के
निर्माण तक
के कांग्रेस
के कामों
को और हमारे
विरोधियों
के कामों
को अपने
सामने ज़रूर
रखें।
आप सबको
मालूम ही
है, कि
देश को
आज़ाद कराने
के बाद
हमारे महान्
नेताओं ने
एक नये
भारत के
निर्माण का
काम शुरू
किया। पूरे
देश में
उद्योगों,
कारखानों,
बड़े-बड़े पुल,
बांध, नहरों
का निर्माण
किया। दलितों
और आदिवासियों
को कानूनी
तौर पर
आरक्षण दिया।
बैंकों का
राष्ट्रीयकरण
किया और
LIC जैसी
संस्था खोली।
हरित-क्रांति
लाए। इतना
ही नहीं,
देश के
दुश्मनों
को हरा
कर दुनिया
का नक्शा
तक बदला।
पंचायत-राज
संस्थाओं
में तैंतीस
प्रतिशत आरक्षण
द्वारा मेरी
प्यारी बहनों
को नेतृत्व
का मौक़ा
दिया। इसी
तरह हमारे
अठारह साल
के नौजवानों
को वोट
का अधिकार
दिया। Information Technology
मिशन द्वारा
आज गांव-गांव
के लोगों
के हाथ
में मोबाइल
टेलीफ़ोन, जगह-जगह
और स्कूलों
के बच्चों
तक के पास
जो कम्प्यूटर
दिखायी पड़
रहा है,
वह भी कांग्रेस
की दृष्टि
का नतीजा
है।
इसी तरह
उड़ीसा के
विकास के
लिए Rourkela Steel Plants, NALCO,
Mahanadi Coal Fields Limited, FCI, Heavy Water Project और दूसरे
उद्योग और
संस्थाएं
कांग्रेस
के ज़माने
में ही
लगे हैं।
दो हज़ार
चार में
जब से केंद्र
में डॉ0
मनमोहन सिंह
जी के नेतृत्व
में हमारी
सरकार बनी,
उसने तमाम
ऐतिहासिक
योजनाओं और
कार्यक्रमों
की शुरुआत
की। मिसाल
के तौर
पर देश
भर में
राष्ट्रीय
ग्रामीण रोज़गार
गारंटी योजना
लागू किया,
ताकि गांवों
के ज़रूरतमंद
लोगों को
कम से कम
सौ दिनों
के रोज़गार
की सुरक्षा
मिल सके।
बच्चों के
लिए दोपहर
के भोजन
योजना के
चलते आज
पंद्रह करोड़
मासूमों को
रोज़ खाना
मिल रहा
है, इससे
स्कूलों में
बच्चों की
मौजूदगी बढ़ी
है। युवाओं
को ध्यान
में रखकर
हमने कॉलेजों,
विश्व-विद्यालयों,
Technical
Training
संस्थानों
की संख्या
ज़बरदस्त
बढ़ायी है,
और हर ज़रूरतमंद
छात्र को
Scholarship
और कर्ज़
भी मिले
हैं। किसान
भाइयों की
परेशानियों
से को ध्यान
में रखकर
हमने पैंसठ
हज़ार करोड़
रुपये के
कर्ज़ माफ़
किए, बैंक
ऋण की दरों
को घटाया
और उनकी
फ़सल ख़रीद
की दरों
को इतना
बढ़ाया, जितना
पहले कभी
नहीं हुआ।
सिंचाई की
सुविधाओं
को भी बढ़ाया।
अक्लियतों
के उत्थान
के लिए
पहली बार
अलग से
मंत्रालय
बनाने के
साथ ही
सच्चर कमेटी
की सिफ़ारिशों
पर अमल
हो रहा
है। उनके
बच्चे, दलितों,
आदिवासियों
और पिछड़े
वर्ग के
बच्चों को
Scholarship
दी जा रही
है। असंगठित
क्षेत्र के
मज़दूरों के
हक़ में
कानून बनाने
के साथ
ही बीमा
योजना और
वृद्धावस्था
पेंशन योजना
लागू किया
है। महिलाओं
के हित
में तमाम
योजनाएं शुरू
की हैं।
गांवों और
शहरों का
बुनियादी
ढांचा मज़बूत
किया जा
रहा है।
यह हमारे
संघर्षों
और नेक
इरादों का
ही नतीजा
है। हमारे
ख़िलाफ़ खड़ी
पार्टियों
के लोगों
से भी पूछिए,
कि उन्होंने
अपने शासन-काल
में, देश
की जनता
के हित
में, आपके
हित में
इस तरह
के काम
क्यों नहीं
किए?
लेकिन आज
भी हमारे
सामने चुनौतियां
हैं। आतंकवाद
भी एक ऐसी
ही चुनौती
है। हमारे
देश के
दुश्मन हमारी
प्रगति में
तरह-तरह की
बाधाएं खड़ी
करने की
कोशिश करते
हैं। कांग्रेस
हमेशा आतंकवाद
से लड़ती
आयी है,
यहां तक
कि इंदिरा
जी और राजीव
जी जैसे
अपने महान्
नेताओं का
बलिदान किया
है। आतंकवाद
के ख़िलाफ़
लड़ाई के
लिए कांग्रेस
को किसी
के Certificate
की ज़रूरत
नहीं है।
हम कुछ
पार्टियों
और उनके
नेताओं की
तरह आतंक
के आगे
न कभी झुके
हैं, न
कभी झुकेंगे।
मुंबई में
जो कुछ
हुआ और
हमने जो
कूटनीतिक
दबाव बनाया,
उससे पाकिस्तान
को सचाई
स्वीकार करना
पड़ा, कि
इसमें शामिल
लोग उनके
ही देश
के थे।
आज एक तरफ़
कांग्रेस
है, जिसने
सबको साथ
लेकर विकास
का रास्ता
अपनाया है,
तो दूसरी
तरफ़ ऐसे
लोग हैं,
जो अपने
निजी स्वार्थ
के लिए,
जाति, धर्म
और संप्रदाय
के नाम
पर लोगों
के बीच
ज़हर फैलाकर,
नफ़रत की
दीवारें खड़ी
करके सत्ता
तक पहुंचना
चाहते हैं।
हमारा देश
अनेकता में
एकता का
देश है,
हमें सबको
साथ लेकर
चलना है।
जिन्हें कम
अवसर मिले
हैं, उन्हें
अवसर देने
हैं। इसीलिए
हमने समाज
के सभी
वर्गों के
उत्थान के
लिए काम
किया है।
मैं जानती
हूं, कि
आपके यहां
की अपनी
कुछ समस्याएं
भी हैं।
जितना विकास
होना चाहिए
था, वह
नहीं हुआ।
यहां की
BJD-BJP
सरकारों की
उपेक्षा के
कारण विकास
के काम
ठप्प हो
गये हैं।
लोग बेरोज़गार
हो रहे
हैं, बिजली
की कमी
है। केंद्र
से हज़ारों-हज़ारों
करोड़ रुपये
प्रदेश के
विकास के
कामों और
आपकी समस्याओं
को हल करने
के लिए
राज्य सरकार
को दिए
गये, लेकिन
इसका इस्तेमाल
कहां हुआ,
यह आपको
उनसे पूछना
चाहिए।
हम चाहते
हैं, कि
जिस तरह
पूरे देश
में हमने
काम किया
है, देश
के साथ-साथ
उसी तरह
इस प्रदेश
में भी
काम हो
और जो योजनाएं
और कार्यक्रम
आप सबके
हित में
हमारी केंद्र
सरकार ने
शुरू किए
हैं, उन्हें
और बड़े
पैमाने पर
ज़बरदस्त
ढंग से
चला सकें
और अगले
पांच सालों
के लिए
अपने घोषणा-पत्र
में जो
वादे किए
हैं, उन्हें
पूरी निष्ठा
के साथ
पूरा कर
सकें। इसके
लिए एक
स्थिर, मज़बूत,
दूर-दर्शी,
अनुभवी और
सबके हित
में काम
करने वाली
सरकार चाहिए।
इसलिए मेरा
निवेदन है
कि चुनाव
के दिन
सही फ़ैसला
करके अपना
एक-एक वोट
कांग्रेस
को देकर
विधान-सभा
और लोकसभा
के हमारे
सभी उम्मीदवारों
को भारी
बहुमत से
जिताकर, प्रदेश
और केंद्र
में एक
स्थायी, मज़बूत
और Secular
सरकार बनाने
में अपना
योगदान दें।
इन्हीं शब्दों
के साथ
मैं आप
सबको दूर-दूर
से इस सभा
में आने
के लिए
धन्यवाद देती
हूं।
जय-हिंद।
|